It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome
  1. यह मिरगी संस्था मिरगी रोगियों की सेवा में समर्पित भाव से गत 45 वर्षों से कार्य कर रहा है। नानकवंश के प्रवर्तक प.पू. श्री पन्नालाल जी महाराज की पुण्य स्मृति में सन् 1978 से कार्यरत् है। संस्था का अपना भवन है। डॉक्टर्स व ऑफिस आदि के लिए सात बड़े कमरे व रोगियों के लिए बड़ा हॉल है। पर्यावरण भी अच्छा है। सुन्दर बगीचा भी है।
  2. इस संस्था में लगभग 65-70 जिलों व 10-12 राज्यों के मरीज अपने इलाज के लिए आते हैं, उसका विवरण संलग्न है।
  3. मरीजों को स्थानीय सरकारी एवं निजी डॉक्टरों के द्वारा जांच के बाद एलोपेथिक दवाइयाँ निशुल्क दी जाती है।
  4. इस रोग की जांच के लिए EEG मशीन की सेवाऐं उपलब्ध है। इस जांच से एवं अन्य दवाइयां जो यहां से दी जाती है उससे 82%-85% मरीज स्वस्थ हो जाते हैं परन्तु रोगी को पूर्ण स्वस्थ होने के लिए कम से कम 4-5 साल दवाई लेनी पड़ती है।
  5. यहाँ के स्थानीय डॉक्टर चण्डक सा. MD (प्राइवेट), डॉ. जी.एल.गुप्ता जी MD, डॉ. डी.डी. गुप्ता, डॉ. राठौड़ सा.MBBS, डॉ. मीना सा. MBBS (सभी सरकारी अस्पताल में) की सेवाएँ बराबर मिलती है। पूर्ण समर्पण भाव से ये सभी डॉक्टर सेवाऐं देते हैं। सभी महत्वपूर्ण जेनेरिक एवं ब्रान्डेड दवाईयां दी जाती है।
  6. हर माह के चौथे मंगलवार को एक केम्प लगता है जिसमें डॉ. आर.के. सुरेखा न्यूरो फिजिशियन व उनकी डॉक्टरों की टीम M.G. जयपुर से आती है और मरीजों को देखना व परामर्श निःशुल्क किया जाता है। आवश्यकता होने पर ECG जाँच भी की जाती है।
  7. उपरोक्त कैम्प के अलावा प्रत्येक माह के प्रथम एवं दूसरे मंगलवार को कैम्प लगता है जिसमे डॉ. राजेंद्र चांडक, MD की सेवाएं उपलब्ध रहती है।
  8. माह के हर तीसरे रविवार को डॉ. विक्रम बोहरा, Neuro Physician, Rajasthan Hospital Jaipur की सेवाएं उपलब्ध रहती है।
  9. कैम्प का समय साधारणतः प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक रहता है।
  10. इतने वर्षों से सेवा में रहने की वजह है कि मरीजों में यह विश्वास बैठ गया है कि वे यहाँ की दवाई से बिल्कुल ठीक हो जाते हैं जबकि यह दवाइयां स्थानीय बाजारों में भी मिलती है। फिर भी बहुत दूर से बस, ट्रेन व अपने साधन से आते हैं। यह हमने इस कोरोना काल में बहुत अच्छी तरह देखा है। आवागमन के साधन न होते हुए भी अपने-अपने साधनों से 50-500 किमी. के रोगी यहां आते हैं और दवाई लेकर गए हैं।
  11. इस संस्था की भी अपनी वेबसाईट है - pragyaepilepsycare.in इसमें इस संस्था के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
  12. आपकी जानकारी के लिए एक वर्ष का ब्यौरा इस प्रकार है (अप्रेल 2020 से मार्च 2021) (कोरोना काल में)

    (a) रोगियों की औसतन प्रतिमाह संख्या जिन्होंने रेगुलर यहां से दवाई ली - 1870

    (b) मासिक केम्प में औसतन रोगियों की संख्या - 125

    (c) पिछले साल नये रोगियों की संख्या - लगभग 1500

    (d) सभी प्रकार की दवाइयों की टेबलेट की संख्या (जो गत वर्ष में वितरित की गई) - लगभग 70 लाख टेबलेट्स

  13. गत छः वर्षों में जिन मरीजों ने यहां से ईलाज कराया, उनका विवरण निम्न प्रकार है:
    वर्ष मरीजों की संख्या प्रतिमाह औसत
    मरीजों की संख्या
    दवाई की मात्रा (लगभग) जो वर्ष में वितरित की गई
    नए पुराने कुल
    2015-16 1,969 35,384 37,353 3,112 ~77 लाख टेबलेट्स
    2016-17 2,147 28,272 30,419 2,534 ~82 लाख टेबलेट्स
    2017-18 2,098 25,738 27,836 2,319 ~87 लाख टेबलेट्स
    2018-19 2,136 26,109 28,245 2,353 ~88 लाख टेबलेट्स
    2019-20 2,170 26,342 28,512 2,376 ~90 लाख टेबलेट्स
    2020-21 1,510 18,730 20,240 1,686 ~70 लाख टेबलेट्स
    2021-22 1875 14335 16210 14491 ~77,61,213 टेबलेट्स
    2022-23 2095 15389 17984 16063 ~8,22,44,985 टेबलेट्स
  14. मासिक विवरण, माह-दिसंबर 2023
    राज्य नए मरीजों की संख्या कुल मरीजों की संख्या वितरित की गई दवाई की मात्रा
    बिहार 1 1739 774827 टेबलेट्स
    दिल्ली 1
    गुजरात 1
    हरियाणा 1
    मध्यप्रदेश 23
    महाराष्ट्र 1
    राजस्थान 162
    उत्तरप्रदेश 3
  15. मासिक विवरण, माह-नवम्बर 2023
    राज्य नए मरीजों की संख्या कुल मरीजों की संख्या वितरित की गई दवाई की मात्रा
    गुजरात 1 1473 666925 टेबलेट्स
    मध्यप्रदेश 14
    कर्नाटक 2
    राजस्थान 132
    उत्तरप्रदेश 1
    महाराष्ट्र 2
    मासिक विवरण, माह-अक्टूबर 2023
    राज्य नए मरीजों की संख्या कुल मरीजों की संख्या वितरित की गई दवाई की मात्रा
    गुजरात 4 1490 750568 टेबलेट्स
    मध्यप्रदेश 13
    पंजाब 1
    राजस्थान 97
    उत्तरप्रदेश 4
    मासिक विवरण, माह-सितम्बर 2023
    राज्य नए मरीजों की संख्या कुल मरीजों की संख्या वितरित की गई दवाई की मात्रा
    बिहार 2 1700 788540 टेबलेट्स
    राजस्थान 195
    गुजरात 4
    मध्यप्रदेश 16
    उत्तरप्रदेश 1
    मासिक विवरण, माह-अगस्त 2023
    राज्य नए मरीजों की संख्या कुल मरीजों की संख्या वितरित की गई दवाई की मात्रा
    बिहार 2 1796 667300 टेबलेट्स
    राजस्थान 161
    गुजरात 1
    मध्यप्रदेश 19
    उत्तरप्रदेश 1
  16. मासिक केम्प में रोगियों को योग का अभ्यास योग विशेषज्ञ द्वारा कराया जाता है व रोग के बारे में काउन्सलिंग की जाती है।
  17. रोगियों को मिरगी रोग के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हाल में मिरगी रोग संबंधी जानकारी टीवी द्वारा एवं विशेषज्ञ डॉक्टर्स के वीडियो दिखाए जाते हैं।
  18. संस्था की एक कार्यकारिणी समिति है जो इस संस्था की देखरेख करती है जो कि मातृ संस्था श्री नानक श्रावक समिति बिजयनगर द्वारा हर तीन साल में बनाई जाती है।
  19. संस्था का आय-व्यय का सी.ए. द्वारा ऑडिट किया जाता है। यह एक रजिस्टर्ड संस्था है। इसमें दानदाताओं को इनकम टेक्स में 80जी की सुविधा भी उपलब्ध है। यह संस्था समाज के दानदाताओं के सहयोग से चलती है। सालाना लगभग रू. 55.00 लाख का व्यय होता है। दानदाताओं की विभिन्न प्रकार की केटेगरी निम्नलिखित है-

    (1) प्रतिवर्ष में 1 दिन दवाई देने वाले का नाम
    प्रतिवर्ष 1 दिन दानदाताओं के नाम नोटिस बोर्ड पर लिखे जाते हैं- रू. 5000/-

    (2) निम्नलिखित केटेगरी के नाम हॉस्पीटल के बड़े बोर्ड पर स्थाई रूप से लिखे जाते हैं -

    • महास्तम्भ सदस्य - रु 11000/-
    • विशिष्ट सदस्य - रु 110001- से 49999/- तक
    • भामाशाह - रु 50000/- एवं उससे ­ऊपर
    • विशिष्ट सहयोग भवन निर्माण, मशीन क्रय व - स्थाई रूप से बोर्ड पर नाम अन्य सहयोग
  20. संस्था के बैंक अकाउन्ट नम्बर निम्नलिखित है-

    SBI Bank – 38411214891 IFSC – SBIN0051091

    ICICI Bank – 667405008501 IFSC – ICIC0006674

    Bank of Baroda – 10220100012111 IFSC – BARB0GULABP

  21. डॉ. प्रताप संचेती न्यूरो फिजिशियन, जोधपुएर हमारे सलाहकार है एवं समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता है।
  22. हम अखिल भारतीय मिर्गी संगठन (Indian Epilepsy of India) के सन 2015 से सदस्य है।
  23. अब तक उपरोक्त डॉक्टर सा. के अलावा डॉ. निर्मल सूरिया बम्बई, डॉ. गगनदीप लुधियाना, डॉ. मीना गुप्ता, डॉ. मंजरी त्रिपाठी (AIIMS दिल्ली) व न्यूरोफिजिषियन महानुभवाों ने इस अस्पताल का निरीक्षण किया एवं संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
  24. सभी महानुभावों से सविनय निवेदन है कि इसे अधिक से अधिक प्रसारित करें ताकि अपने-अपने क्षेत्र में जो भी मिरगी के रोगी है वो यहाँ के इलाज से फायदा उठा सकते हैं और आप उनके स्वास्थ्य सुधार में सहायक हो सकते हैं।
  25. संस्था ने भारत सरकार के नीति आयोग के NGO Portal पर भी पंजीयन करवा रखा है जिसके युनिक आई.डी. RJ/2021/0283319 हैै।
    हमारा सभी दानदाताओं से सविनय प्रार्थना है कि इस पुनीत कार्य सहयोग कर पुण्य अर्जित करेंगे ऐसी आषा करते हैं। सधन्यवाद।
    इस विषय में अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नम्बर्स पर सम्पर्क कर सकते हैं- कार्यालय समय - प्रातः 9ः00 से दोपहर 3ः00 तक
    Ph. 01483-223969, Mobile :+91 9413823969, +91 80035 97108
  26. एक वर्ष की रिपोर्ट - 2022-23

Location on the Map

Late Shri Panalal ji Marasa

Patient Diary in Hindi

Photos of Hospital

Monthly camps

Monthly camps

Monthly camps

Patient checkup

Patients gathering at camps.

Yoga exercises

कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी (2021-2024)

श्री धेवरचंद्र श्रीश्रीमाल
( अध्यक्ष )

मो. +91 9413880279

श्री मूलचंद नाबेड़ा
( कार्याध्यक्ष )

मो. +91 98297 95227

श्री पदमचंद खटोड़
( मंत्री )

मो. +91 93143 90043

श्री पारसमल बाबेल
( कोषाध्यक्ष )

मो. +91 99505 12415